उम्मीद से आगे जहां...
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


उम्मीद से आगे जहां...

cbseइंदौर. लंबे समय के इंतजार के बाद मंगलवार की सुबह जब सीबीएसई 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित हुए तो तनाव वाले चेहरों पर खुशियों भरी मुस्कान लौट आई। 95 फीसदी से ज्यादा मार्क्‍स लाने वाले स्टूडेंट्स में एक बार फिर छात्राएं आगे रहीं। मैथ्स और साइंस का नाम सुनकर डरने की बात को गलत साबित करते हुए कई स्टूडेंट्स ने इन विषयों में शत प्रतिशत अंक हासिल किए। शहर के ज्यादातर स्कूलों में परिणाम 90 फीसदी से ऊपर रहा और ज्यादातर छात्रों के लिए यह सफलता उम्मीद से बेहतर रही।

सायबर पर भीड़, स्कूलों में जश्न- सुबह-सुबह ही शहर के सायबर कैफे पर बच्चों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। कई बच्चों ने अपने घर में ही रिजल्ट देखा तो कुछ ने दोस्तों के यहां पहुंचकर इंटरनेट पर अपना परिणाम जाना। बेहतरीन रिजल्ट वाले स्कूलों में 12 बजे तक सफलता का जश्न भी मन गया। फस्र्ट क्लास पास होने वाले स्टूडेंट्स ने अपने-अपने स्कूलों में पहुंचकर ढोल-ढमाकों के साथ जश्न मनाया।

2 सब्जेक्ट में सौ फीसदी अंक

मैथ्स और सोशल साइंस में 100 में से 100 मार्क्‍स लाने वाली श्रेया साबू 97.17 फीसदी मार्क्‍स के साथ शहर में टॉप पर रही। वे कहती हैं मैंने हर दिन अपना होमवर्क और स्टडी समय पर पूरी की। आज का काम कल पर नहीं टाला। श्रेया कहती हैं हार्ड वर्क के साथ-साथ फैमिली और दोस्तों का सपोर्ट मेरी सफलता का सबसे बड़ा कारण रहा। सब को एक जैसी सफलता मिले यह संभव नहीं।

मैथ्स के 99 नंबर रहे लकी

विद्याभवन पब्लिक स्कूल की श्रेृष्ठा मूंदड़ा 96.8 फीसदी मार्क्‍स के साथ शहर में दूसरे नंबर पर रहीं। वे कहती हैं स्कूल और कोचिंग के साथ परिवार के सदस्यों से जो गाइडेंस मिला, उसी के बलबूते मैं यहां तक पहुंची। मैंने अभी से आईआईटी की तैयारी शुरू कर दी है। मैथ्स के 99 मार्क्‍स ने मेरे रिजल्ट को काफी रिच कर दिया। यह उम्मीद से काफी बेहतर रहा।

हर विषय को अलग टाइम

क्लास स्टार्ट करने से लेकर एक्जाम तक कोई दिन ऐसा नहीं गया जिस दिन मैंने पढ़ाई नहीं की हो। यह कहना है सेंटपॉल स्कूल के हसनैन रंगवाला का। उन्हें 96.4 फीसदी मार्क्‍स मिले हैं। वे कहते हैं हर विषय का टाइम-टेबल अलग से बनाया और उसी के मुताबिक मैंने पढ़ाई की।



संबंधित खबरें
* सीबीएसई टैंथ में बढ़े टॉपर्स
* सीबीएसई में बाजी मारने वाले छात्रों की तस्वीरें
* सीबीएसई रिजल्ट - शाबाश बच्चें
* सीबीएसई 10 वीं: बेटियों ने मान बढ़ाया
* सीबीएसई 10वीं में भी छात्राएं आगे



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: