हरी लकड़ियों से भरे वाहन जब्त
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


हरी लकड़ियों से भरे वाहन जब्त

चिड़ावा. पुलिस ने गीली हरी लकड़ियों से भरी एक पिकअप जीप जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामदेवसिंह ने बताया कि सुलताना चौकी प्रभारी कंवरपालसिंह ने गश्त के दौरान सोलाना निवासी सुनील कुमार को वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उसकी पिकअप में भरी 11 क्विंटल हरी लकड़ियां जब्त की।

उधर पुलिस ने गोठ निवासी विनोद कुमार को शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सिंघाना. पुलिस ने हरी लकड़ियों से भरी एक ऊंटगाड़ी पकड़ कर एक जने को गिरफ्तार किया है। हैड कांस्टेबल करणसिंह ने बताया कि ढाणी हुक्मा निवासी मनीराम पुत्र चेतराम ऊंट गाड़ी में जांटी की आठ क्विंटल हरी लकड़ी भर कर ले जा रहा था। उसे कुठानिया मार्ग पर एएसआई रामचंद्र ने गिरफ्तार कर लकड़ी जब्त कर ली।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उदयपुरवाटी. क्षेत्र के झड़ायां गांव के निकट हरी लकड़ियों से भरे ट्रक को सीज कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। एचसी नेतराम जांगिड़ के अनुसार पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान हरी लकड़ी ले जाते हुए ट्रक चालक प्रीतमपुरी निवासी सिकंदर कुमार को गिरफ्तार किया गया। लकड़ी सहित ट्रक को जब्त कर लिया गया।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: