रास्ते से लौटाई ट्रेन
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


रास्ते से लौटाई ट्रेन

trainइंदौर. रविवार दोपहर इंदौर से जम्मूतवी के लिए रवाना हुई मालवा एक्सप्रेस को पंजाब में हिंसा के कारण अंबाला में निरस्त कर दिया गया। यात्रियों ने बताया सामान्य मेंटेनेंस के बाद इसे सोमवार शाम अंबाला से जम्मूतवी-इंदौर मालवा एक्सप्रेस बनाकर रवाना किया गया। यह ट्रेन आगमन समय दोपहर 12.50 के बजाय मंगलवार शाम साढ़े पांच इंदौर आई।

इंदौर पहुंचे मथुरा के एस.के. कौशिक ने बताया ट्रेन करीब तीन घंटे लेट मथुरा पहुंच गई थी। बीच रास्ते से लौटने के कारण यात्री अपेक्षाकृत कम थे। अंबाला से पत्नी और बच्चों के साथ इंदौर आए दिनेश पटेल ने बताया सामान्य मेंटेनेंस के बाद ट्रेन 6.20 बजे अंबाला से रवाना हुई। आमतौर पर यह दोपहर 3.20 बजे इंदौर रवाना होती है।

नई दिल्ली से परिवार के साथ इंदौर आए सोहनसिंह और राजेश जैन ने बताया पहले से लेट ट्रेन को आधा-पौन घंटा मांगलिया गांव स्टेशन पर खड़ा रखने से यात्री और परेशान हुए। इस दौरान इंदौर से निकली निजामुद्दीन इंटरसिटी और नर्मदा एक्सप्रेस के क्रासिंग हुए।

सोमवार को रवाना हुई मालवा भी लौटेगी

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया सोमवार को इंदौर से जम्मूतवी के लिए रवाना हुई मालवा एक्सप्रेस भी अंबाला में निरस्त कर मंगलवार शाम जम्मूतवी-इंदौर मालवा एक्सप्रेस बनाकर रवाना की गई है। बुधवार को यह ट्रेन इंदौर पहुंचेगी। बुधवार को इंदौर से जम्मूतवी जाने वाली मालवा एक्सप्रेस तय समय पर रवाना होगी।

तय समय पर गई सुपरफास्ट व अमृतसर एक्सप्रेस

इंदौर-जम्मूतवी मालवा सुपरफास्ट व साप्ताहिक इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस मंगलवार को तय समय पर रवाना हुईं। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि पंजाब की हिंसा के कारण जम्मू या अमृतसर जाने का कार्यक्रम निरस्त कर देंगे लेकिन दोनों ट्रेनें यात्रियों से भरी थीं। हालांकि सुबह से रेलवे पूछताछ काउंटर पर दोनों ट्रेनों के जाने को लेकर यात्रियों ने पूछताछ शुरू कर दी थी।



संबंधित खबरें
* धधका पंजाब, सुलगा हरियाणा
* ताजा फोटोः पंजाब में विद्रोह की आग अब भी कायम
* पंजाब में से किसकी लगेगी लॉटरी
* वियना की आग पंजाब पहुंची, हिंसा में दो मरे
* बर्निग पंजाब : पंजाब में हो रहे तांडव की एक्‍सक्‍लूसिव तस्‍वीरें
* ये है पंजाब में हो रही हिंसा की वजह
* पंजाब के डिप्‍टी सीएम ने कहा, स्थिति नियंत्रण में



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: