यूं बन गया समाज सेवा का कारवां
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


यूं बन गया समाज सेवा का कारवां

अमृतसर. शहर बंद के दौरान ट्रेनों के रद्द होने से परेशान यात्रियों के लिए सिटी भास्कर के इनीशिएटिव पर एसजीपीसी सहित कई सामाजिक संगठन मैदान में उतर आए। सोमवार को एसजीपीसी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए लंगर की व्यवस्था की तो मंगलवार को कटड़ा आहलूवाला के समाज सेवी उनकी सेवा में उतर आए।

श्री महादेव सेवा दल की ओर से सुबह यात्रियों को चाय, ब्रेड, बिस्कुट दिए गए तो दोपहर में रामगोपाल कोकी, सुभाष सराफ, गोपाल, संजय सेठ, संजीव सेठ सहित सैकड़ों सदस्यों ने सेवा का जिम्मा संभालते हुए छोटे-छोटे बच्चों के लिए दूध पिलाया।

हावड़ा जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस के यात्रियों को चाय के साथ बिस्कुट भी दिए। हर किसी में सेवा का जज्बा देखते ही बनता था। इतना ही नहीं, दोपहर से लेकर शाम तक अमृतसर से चली हर ट्रेन के यात्रियों को सब्जी और पूरी दी गई।

बाद में चाय और बिस्कुट भी खिलाए गए। इस काम में डीटीएम मंजीत सिंह भुल्लर, स्टेशन अधीक्षक विमल कुमार का भी सहयोग रहा। इसके अलावा एनआरएमयू नेता विवेक महाजन भी सेवा में साथ रहे। मक्कड़ के अनुसार अटारी से लेकर अंबाला तक के हर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लंगर मुहैया करवाया गया है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: