बैंक व बीमाकर्मियों में तकरार
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


बैंक व बीमाकर्मियों में तकरार

झुंझुनूं. स्टेट बैंक आफ इंडिया में मंगलवार दोपहर बैंक कर्मचारियों और बीमा कर्मचारियों के बीच तकरार हो गई। मामला बढ़ा तो पुलिस बुलानी पड़ी। दोनों पक्षों ने थाने में परिवाद पेश किए। जानकारी मुताबिक संतोष देवी मैक्स इंश्योरेंस में एडवाइजर का काम करना चाहती थी। उसका एसबीआई बैंक में ज्वाइंट अकाउंट था। आठ मई को वह अपनी पति सुभाष चंद्र को लेकर वेरिफिकेशन के लिए गई थी।

इसके बाद कई चक्कर लगाए लेकिन उसे वेरिफिकेशन नहीं हुआ। 26 मई को वह अपने पति व इंश्योरेंस कंपनी प्रतिनिधियों के साथ बैंक आई। वहां बीमा कंपनी के आनंदसिंह ने बैंक मैनेजर से बातचीत की। इस पर मैनेजर गुस्सा गए और गार्ड से कहकर उन्हें बाहर धकेल दिया। फिर बीमा कंपनी प्रतिनिधियों और बैंककर्मियों का जमघट लग गया।

मैनेजर की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बैंक की रिपोर्ट पर पुलिस आनंद सिंह को अपने साथ ले गई। इस पर आक्रोशित बैंक ग्राहक सुभाष चंद्र ने भी मैनेजर के खिलाफ गाली-गलौच करने का परिवाद पेश किया। कोतवाली थाने में शाम तक किसी भी पक्ष का मामला दर्ज नहीं हुआ।

हमें अपने कस्टमर से मतलब है। अपने लेटर हैड पर वेरिफिकेशन दे दिया। वो जो फारमेट दें, उसी पर वेरिफिकेशन दिया जाए, यह जरूरी नहीं है। -अशोक गुप्ता, मैनेजर, एसबीआई

15-16 दिन से बैंक में वेरिफिकेशन के लिए चक्कर लगाए। मैनेजर ने पहले तो मना किया, फिर अपने लेटर हैड पर वेरिफिकेशन बनाकर दिया। -संतोष देवी, ग्राहक, एसबीआई



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: