कैंप में गुणवत्ता सीखेंगे शिक्षक
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


कैंप में गुणवत्ता सीखेंगे शिक्षक

नीमकाथाना. डीपीईपी द्वारा स्कूलों में छात्रों के ठहराव व नामांकन के लिए तहसील क्षेत्र में चार स्थानों पर शिक्षकों के प्रशिक्षण कैंप शुरु हुए। कैंपों का उद्घाटन पंस प्रधान भगवानसहाय कस्वा ने किया। बीआरसीएफ राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 31 मई तक चलने वाले कैंपों में शिक्षकों को नामांकन, ठहराव व गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी जाएगी।

उद्घाटन समारोह में सुभाष सैनी, प्रशिक्षण प्रभारी जगदीश माली, गुलाबचंद सैनी, अशोक कुमार टेलर, दीपचंद जाट सहित कई लोगों ने भाग लिया। लक्ष्मणगढ़. बलॉक संदर्भ कार्यालय में मंगलवार से छह दिवसीय गैर आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ जिसका उद्घाटन उपखंड अधिकारी गौरव चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर चतुर्वेदी ने कहा कि शिविरों के माध्यम से सीखे गए नवाचारों को विद्यालय तक पहुंचाकर बच्चों का ठहराव सुनिश्चित करें।

प्रारंभ में केन्द्र प्रभारी बलदेव सिंह बगड़िया ने शिविर की जानकारी दी। शिविर में हरदयाल सिंह माकड़, रामावतार ढाका, भंवरलाल जांगिड़, बीरबल सिंह संदर्भ व्यक्ति के रूप में तथा राजेश बिंवाल, जगदीश पारीक, प्रह्लादराय जांगिड़ बतौर शिविर प्रभारी उपस्थित थे। २६ से ३१ मई तक चलने वाले १क्८ शिक्षक शिक्षिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। संचालन महेन्द्र कुमार माली ने किया।

नेछवा. राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा परिषद जयपुर एवं सर्वशिक्षा अभियान द्वारा आयोजित छह दिवसीय पाठ्यवस्तु आधारित ग्रीष्मकालीन शिक्षक प्रशिक्षण का राजकीय प्राथमिक विद्यालय काछवा में मंगलवार से शुरू हुआ। शिविर के दौरान खण्ड संदर्भ व्यक्ति शोभाराम सहारण ने शिविर के महत्व शिक्षक, शिक्षार्थी संबधित व शिक्षा में नवाचारों के बारे में तथा शिविर प्रभारी बनवारी लाल ढाका ने व्यवस्था एंव प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान राजकुमार राव सीआरसीएफ नेछवा, बनवारी लाल कुमावत सीआरसीएफ झाझड़, हरीश कुमार, छोटूसिंह शेखावत, राजूअहम्मद सहित एक सौ दो शिक्षकों ने प्रशिक्षण भाग लिया। प्रीतमपुरी. संकुल संदर्भ केन्द्र थोई पर सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत छह दिवसीय ग्रीष्म अवकाश अभिनवन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ वेणीश्याम शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण में 6 3 संभागीय शिक्षकों ने भाग लिया। खंडेला. रामपुरा ग्राम पंचायत में सरपंच मिश्रीदेवी की अध्यक्षता में कृषिज्ञान व आदन शिविर आयोजित हुआ। जिसमें मौजूद विभागीय अधिकारियों ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में प्रभारी बाबुलाल वर्मा, पर्यवेक्षक मदनलाल आदि उपस्थित थे।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: