News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati
तारानगर. राष्ट्रीय राजमार्ग 65 राजगढ-चूरू सड़क मार्ग स्थित हडियाल गांव से एक किमी दूर सोमवार रात करीब 10.30 बजे मार्शल-बाइक की हुई भिड़ंत में मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक व एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार घटना में राजगढ़ तहसील के गांव सरदारपुरा निवासी धर्मवीर पुत्र करणसिंह जाट(25) व महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि करणसिंह जाट ने इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया गया कि उसे सोमवार रात 11.30 बजे टेलीफोन से सूचना मिली कि उसका लड़का अपनी बाइक पर एक महिला के साथ दूधवाखारा जा रहे था, उस दौरान हडियाल गांव के पास सामने से आ रही मार्शल के चालक ने बाइक के टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से उसके लड़के व महिला की मृत्यु हो गई। रिपोर्ट में मार्शल चालक सुगनाराम पुत्र भगवानाराम निवासी नोसरिया के खिलाफ बाइक के टक्कर मारने का मामला दर्ज हुआ। महिला की शिनाख्त को लेकर पुलिस व मृतक युवक के परिजनों में विरोधभास स्थिति है।
पुलिस ने अपुष्ट रूप से मृतका की शिनाख्त कर ली, घटना के 18 घ्ांटे बाद भी मृतका की पूरी तरह शिनाख्त नहीं होने के कारण मंगलवार की शाम 5 बजे तक उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। घटना की रिपोर्ट देने वाले मृतक के पिता भी युवती की शिनाख्त नहीं कर पाए।