मुजरिम नहीं, वह मेरा पति है
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


मुजरिम नहीं, वह मेरा पति है

अमृतसर. Girl जिला कचहरी में मंगलवार को इलाका मैजिस्ट्रेट की अदालत में हालात उस समय असमंजस के बन गए, जब जब लाल चूड़ा पहने एक युवती ने जज साहिब से फरियाद की कि पुलिस ने जिसे मुलजिम बना कर जेल में बंद करा रखा है, वह मुलजिम नहीं, बल्कि उसका पति है। उसने उससे गुरुद्वारे में शादी की है। यही नहीं वह 19 साल की है और बालिग होने के नाते मर्जी से शादी करने का अधिकार रखती है।

उसका आरोप था कि पुलिस रिकार्ड में उसकी उम्र 15 साल बताई जा रही है। अदालत ने जब पुलिस को युवती के परिजनों को बुलाने के लिए कहा तो उसने ससुराल जाने की जिद्द शुरू कर दी। इसी बीच युवती की चाची सास ने अदालत से युवती को उसके साथ भेजने का अनुरोध किया, लेकिन अदालत ने इंकार कर दिया।

युवती की सास सविंदर कौर जब तक अदालत पहुंचती, तब तक एसीजेएम रौशन लाल चौहान की अदालत ने उसे नारी निकेतन, जालंधर भेजने के आदेश जारी कर दिए। ज्ञात रहे कि थाना सदर में 23 मई को मुस्तफाबाद निवासी सोनू (22) के खिलाफ इलाके की लड़की को बहला फुसला कर भगाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने उसे काबू कर अदालत में पेश कर दिया, जहां से आरोपी सोनू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उधर, लड़की का कहना है कि उसकी उम्र 19 वर्ष है और उसने गुरुद्वारे में सोनू के साथ शादी की है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: