चूरू के देवांश ने जीता सोना
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


चूरू के देवांश ने जीता सोना

devanshचूरू. ढाका में 14 मई को हुई अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे चूरू के देवांश पंवार ने अपनी आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर जिले व राज्य का गौरव बढ़ाया। स्वर्ण पदक विजेता पंवार गत दिनों भारत की टीम के साथ देश लौटे तथा अपने गृह नगर पहुंचने पर उनके स्वागत व बधाइयों का तांता लगा रहा।

ग्रीन बेल्टधारक देवांश ने तीन बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए दो बार स्वर्ण पदक जीत चुका है। आठ वर्षीय देवांश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने प्रशिक्षक व परिजनों से मिले मार्गदर्शन व सहयोग को दिया।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: