प्रेमी संग मिलकर ढाई वर्षीय बेटी की हत्या
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


प्रेमी संग मिलकर ढाई वर्षीय बेटी की हत्या

साढौरा (यमुनानगर). नेपाल की एक महिला गंगा ने प्रेमी के संग मिलकर अपनी ढाई वर्षीय बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। सरावां गांव के समीप शव गड्ढे में दबाने के बाद फरार हो रहे प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

गांव सरावां के सुखविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर शाम इस प्रेमी जोड़े को एक बच्ची के साथ बस स्टैंड पर घूमते देखा था। देर रात फिर वे दोनों पुलिया पर बैठे दिखे, लेकिन उनके साथ बच्ची नहीं थी। जब उनसे बच्ची के बारे में पूछताछ की गई तो वे लोग भागने लगे।

इसपर ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए और दोनों को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि बच्ची की हत्या कर शव श्मशान घाट वाली सड़क के किनारे गड्ढे में दबा दिया है।

इसके बाद ग्रामीणो ने इन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गड्ढे से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी भेज दिया और दोनों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक इन दोनो ने चुन्नी से गला घोंटकर बच्ची की हत्या करने की बात कबूली। हत्या से पहले बच्ची को कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर पिला दी गई थी। गंगा ने बताया कि उसकी शादी नेपाल में नीरज से हुई थी। उसे चार बेटियां हुईं।

कुछ साल पहले वह पति के साथ पंजाब आई थी और मारिंडा गांव में एक जमींदार के यहां नौकरी कर रही थी। वहां उसकी मुलाकात बिहार के राजेश से हुई और तीन माह पहले वह छोटी बेटी सुहानी को लेकर राजेश के साथ अम्बाला के जोली पलाना गांव पहुंच गई। इसके बाद दोनों ने बच्ची को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: