प्रदेश के विद्यार्थियों का सराहनीय प्रदर्शन
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


प्रदेश के विद्यार्थियों का सराहनीय प्रदर्शन

हिसार. toppers सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षा में हरियाणा के कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हांसी की हितैषी मेहता ने 97.6, पानीपत के अन्ना काठपाल ने 95.4, गारगी बुरा ने 94.8 प्रतिशत, सादना केशवन ने 96.8, कार्तिक वैद्य ने 96, अंकिता रानी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल कालोनी के श्यामक अग्रवाल को 96.6 व अनन्या को 95.8 प्रतिशत अंक मिले। बहादुरगढ़ के पीडीएम की शैली व सेंट थामस के मनीष ने शहर में सबसे ज्यादा 96.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। इसी तरह कैथल के डीएवी स्कूल के चिराग चुटानी व कटिक अग्रवाल को ९६.२ और ईशा बतरा को 95.8 फीसदी अंक मिले।

करनाल के सेंट थ्रेसा कान्वेंट स्कूल के अंशित गोयल ने 97.6, मिशिता गोयल ने 97.2 और दयालसिंह पब्लिक स्कूल की कनिका गुप्ता ने 97.2 फीसदी अंक हासिल किए। कुरुक्षेत्र का रिजल्ट भी सराहनीय रहा। यहां के गीता निकेतन स्कूल के निखिल लांबा ने 96.6, वी कार्तिक गणोश ने 96 और आशीष सिंह ने 95 फीसदी अंक हासिल किए। रोहतक के डीपीएस की नमिता ने 96.8, यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल के वत्सला वत्स ने 96.4 और माडल स्कूल के ध्रुव ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।

सोनीपत के ऋषिकुल विद्या पीठ की कुमारी लक्ष्मी को 96 फीसदी अंक मिले। हिन्दू विद्यापीठ के स्नेहिल श्वेताभ ने 96 और तमन्ना जैन ने 95.8 फीसदी अंक हासिल किए। उधर यमुनानगर में संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के वैभव गोयल व आशुतोष अग्रवाल को 96.2, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की मनीषा गोयल ने 96.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। डीएवी पब्लिक स्कूल इलिका गर्ग ने 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान पाया वहीं स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की सलोनी ने 96 प्रतिशत, उषा ने ९५.८ प्रतिशत अंक प्राप्त किए।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: