महिलाओं ने फोड़े मटके
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


महिलाओं ने फोड़े मटके

बालोतरा । गर्मी के साथ क्षेत्र में पानी की समस्या विकराल होती जा रही है। मंगलवार को जलदाय कार्यालय बालोतरा में शास्त्री कॉलोनी की महिलाओं व वरिया गांव के पुरुषों ने मटके फोड़कर प्रदर्शन किया।

त्रस्त लोगों ने विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। साथ ही एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान कराने की गुहार की। एक्सईएन ने एक-दो दिन में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू करने का आश्वासन देकर मामला शांत किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसारी भीषण गर्मी में शहर के अधिकांश वार्डो में पानी की किल्लत से वाशिंदे परेशान है। मंगलवार को वार्ड २क् शास्त्री कॉलोनी की महिलाओं ने जलदाय विभाग पहुंच क्षेत्र में व्याप्त पेयजल किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया तथा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

वार्डवासी लेहरोंदेवी, सुआदेवी, सुशिलादेवी, अंबादेवी, सायरदेवी, सुखीदेवी, जेनाराम पालीवाल, मंछाराम, उदाराम आदि ने बताया कि पिछले दो-ढाई महिनों क्षेत्र में पेयजल की जबरदस्त किल्लत है। उन्होंने बताया कि इस समयांतराल में मौहल्ले में एक बार भी पानी नहीं आया। इसके चलते क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन्होंने बताया कि पेयजल समस्या को लेकर गत शुक्रवार को जलदाय विभाग को लिखित शिकायत की गई थी, उस समय उपस्थित अधिकारी ने शनिवार तक पानी की सप्लाई सुचारू करने का आश्वासन दिया था। मगर आज दिन तक मौहल्ले के नलों में पानी नहीं आया।

एक्सईन ने आक्रोशित महिला-पुरुषों को एक-दो दिन में शास्त्री नगर कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू करने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। एक मामला शांत ही नहीं हुआ था कि वरिया तगजी गांव के लोग भी पेयजल किल्लत के मारे प्रदर्शन के इंतजार में खड़े दिखे।

ग्रामीणों की शिकायत थी कि वरिया तगजी गांव में स्थित सरकारी कुंए का पंप जले डेढ़ माह बीत गया, मगर पंप ठीक नहीं कराया जा रहा है। गर्मी में पानी की किल्लत से ग्रामीण व मवेशी त्रस्त है।

कुंए पर जाली भी नहीं लगी होने के चलते मवेशियों व बच्चों के अंदर गिरने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि बार-बार लिखित व मौखिक आग्रह के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।

दर्जनों ग्रामीणों ने पंप दुरूस्त कराने व जाली लगवाने की मांग की।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: