जोधपुर। ञ्चएयरपोर्ट पर निर्माण कार्य के चलते पहले एयरफोर्स की ओर से सिविल फ्लाइट्स ऑपरेट करने के लिए एयरलाइन्स को लंबे समय तक सीमित ऑपरेशन की इजाजत दी गई।
बाद में अब निर्माण पूरा होने पर सुबह से शाम तक एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स ऑपरेट करने की इजाजत दी गई है, लेकिन एयरलाइन्स मंदी तथा ऑफ सीजन की वजह से फ्लाइट्स बढ़ाने में रुचि नहीं दिखा रही।
इसी कारण एयरक्राफ्ट मूवमेंट सहित पैसेंजर्स के आवागमन में कमी आई। हो सकता है आगामी सीजन तक कुछ सुधार आए व एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट मूवमेंट तथा पैसेंजर लोड में वृद्धि हो।- मनोज पंत,एयरपोर्ट कंट्रोलर
जोधपुर एयरपोर्ट पर करोड़ों की लागत से रनवे के विस्तार तथा अन्य सुविधाओं बढ़ाने के बावजूद एयरलाइन्स कंपनियां फ्लाइटस बढ़ाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। गत वर्ष जहां सप्ताह में 63 फ्लाइटस ऑपरेट हो रही थी वहीं यह संख्या घट कर 36 पर आ गई है।
वर्ष 2008 के मई माह से एयरपोर्ट पर विस्तार कार्य के चलते सिविल एयरक्राफ्ट्स का मूवमेंट कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। बाद में सप्ताह में तीन दिन तथा फिर रोजाना चार घंटे तक एयरक्राफ्टस के मूवमेंट को सीमित किए जाने पर एयरलाइंस कंपनियों ने उड़ानें कम कर दी।
बाद में जैसे-जैसे निर्माण पूरा होता गया, एयरफोर्स अधिकारियों ने पहले रोजाना दिन में 12 से 4 बजे तक। बाद में शाम 6 बजे तक व अब शाम होने तक के लिए एयरपोर्ट सिविल एयरक्राफ्टस के मूवमेंट की इजाजत दे दी गई है, लेकिन निजी व सरकारी एयरलाइन्स विभिन्न कारणों से जोधपुर के लिए फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने में रुचि नहीं दिखा रही।
जोधपुर सिविल एयरपोर्ट पर वर्ष 2007-08 की तुलना में वर्ष 2008-09 के दौरान एयरक्राफ्ट मूवमेंट में 30 प्रतिशत तथा पैसेंजर्स लोड में 28 प्रतिशत की कमी आ गई जबकि फ्रेट मूवमेंट 34 प्रतिशत घट झ्र=गया। एयरपोर्ट ऑथेरिटी ऑफ इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2007-08 में जोधपुर सिविल एयरपोर्ट पर 4296 एयरक्राफ्ट्स का मूवमेंट हुआ जबकि वर्ष 2008-09 में सिर्फ 3000 एयरक्राफ्ट मूवमेंट हुआ। मूवमेंट में यह कमी ठीक 30 प्रतिशत रही।
इसी प्रकार गत वर्ष 2 लाख 16 हजार 933 पैसेंजर्स ने जोधपुर से उड़ान भरी थी या लेंड किया था, जबकि आगामी वर्ष में ही यह संख्या 1 लाख 55 हजार रह गई। इसके साथ ही एयरक्राफ्ट्स में पिछले वर्ष 120 टन सामान की ढुलाई की गई जबकि उसके अगले वर्ष में यह आंकड़ा 84 टन रह गया।