भोपाल.
छटवें वेतनमान की विसंगति और 18 अन्य मामलों को लेकर मंत्रालय के कर्मचारियों ने आज एक मीटिंग की है। और आज मंत्रालय के कर्मचारीं संध के सुधीर नॉयक के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया है।
आंदोलन का दूसरा चरण
अपनी18 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों के आंदोलन का यह दूसरा चरण है, जो अगले पांच दिन तक चलेगा।
इससे पहले 18 से 25 मई तक मंत्रालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और इस हस्ताक्षरपत्रक को मुख्य सचिव को सौंप दिया गया है। कर्मचारियों ने इस आंदोलन की चेतावनी गत 14 मई को ही दे दी थी।
3 मांगों पर फैसला हुआ पर आदेश नहीं निकला
कर्मचारियों की इन 18 सूत्रीय मांगों में 3 ऐसी भी मांगे है जिन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में फैसला हो चुका है लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आदेश नहीं निकाला गया है।