[an error occurred while processing this directive]

गर्मी पूरे शबाब पर है लेकिन घूमने का शौक रखने वालों को कौन रोक सकता है। साल का यह मौसम इस लिहाज से थोड़ा दुश्वार हो जाता है। सफर पर निकलने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आप जहां जा रहे हैं, वहां का मौसम कैसा है। इसी बात को तय करते हुए अपनी पैकिंग शुरू करें। जानिए कुछ छोटे-छोटे टिप्स जो आपके लिए बड़े काम के हो सकते हैं।
* छुट्टियों पर जाते वक्त सन ग्लासेज सबसे ज्यादा जरूरी एसेसरी हैं। इसके साथ ही बड़ा सा पर्सनुमा बैग लेना न भूलें। इसमें घूमने के दौरान काम आने वाली जरूरी चीजें रखें।
बच्चों का छोटा-मोटा सामान भी इसमें रखा जा सकता है। घूमने के लिए अच्छे सपोर्ट्स शूज होना जरूरी हैं। स्पोर्ट्स शूज न भी हों तो जो भी आप पैरों में पहनें, वह आरामदायक जरूर हों। साथ ही यहां पर फॉर्मल मौके के लिए लिनेन शर्ट, जैकेट या ब्लेजर भी अच्छे हैं।
* डेनिम, टी-शर्ट्स तो जरूरी हैं ही, लेकिन उस जगह के मौसम के अनुरूप तैयारी करें तो बेहतर है।
अगर समुद्र का किनारा जैसी जगह है तो बीच कफ्तान, ईवनिंग ड्रेस, स्विम वीयर और शॉर्ट्स भी ले जा सकते हैं। अगर बीच पर भारतीय पुट देना चाहती हैं तो साड़ी के साथ बिकिनी टॉप ब्लाउज ट्राय करें।
* घूमने जाते वक्त ड्रेसेज पहनने का अपना ही मजा है। इस वक्त आप पूरी तरह हॉलीडे के मूड में होते हैं, इसलिए ऐसे कपड़ों का चयन करें जिन्हें प्रेस करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जहां तक डेनिम का सवाल है तो यह हर तरह के टॉप्स के साथ जंचते हैं इसलिए इनका साथ ले जाना बेहद जरूरी है।
* कुछ डिजाइनर्स का मानना है कि इस मौसम में हल्के कपड़े और हल्के रंगों के ड्रेस मुनासिब होते हैं। वह फ्लिप-फ्लॉप्स को भी बढ़िया मानते हैं।