नवी मुंबई.
सीबीआई ने नवी मुंबई के वाशी इलाके में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का परदा फास किया है। इस सेक्स रैकेट को वाशी के दो होटलों में पिछले 3 साल से चलाया जा रहा था।
34 लड़कियों को छुड़ाया
सीबीआई ने इस रैकेट में शामिल 34 लड़कियों को गिरोह के सरगनाओं के चंगुल से छुड़ा लिया है। ये लड़किया विभिन्न आयु वर्ग की है और गिरोह के सदस्य इन लड़कियों को बॉलीवुड में काम दिलाने के बहाने मुंबई लाते थे और एक बार इनके चंगुल में जो लड़की फंस जाती थी उसका बाहर निकलना मुश्किल हो जाता था।
कितने लोग चला रहे थे इस गिरोह को
सीबीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस गिरोह का संचालन 8 लोग कर रहें थे जिनकों पकड़ लिया गया है। हालांकि गिरोह का मुख्य सरगना अभी भी फरार बताया जा रहा है।
देश के विभिन्न इलाकों में भेजी जाती थी लड़किया
इस गिरोह का जाल केवल नवी मुंबई तक ही नहीं था बल्कि इस गिरोह का धंधा देश के विभिन्न इलाकों में संचालित होता था और अगर कोई अच्छा बड़ा ग्राहक इनकों देश के विभिन्न राज्यों में मिल जाता था तो लड़कियों को वहां भी भेजा जाता था।