कसाब शामिल था नाव से आने वाले 10 आतंकियों में
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


कसाब शामिल था नाव से आने वाले 10 आतंकियों में

मुंबई। मुंबई हमले के संबंध में जीवित पकड़ा गया एकमात्र आतंकी अजमल आमिर कसाब उन दस आतंकियों में शामिल था जो 26 नवंबर की रात नाव से मुंबई के तट पर उतरे थे। बुधवार को विशेष कोर्ट में होटल ताज के फोरमैन भरत तमोरे ने अपनी गवाही के दौरान यह जानकारी दी।

अभियोजन पक्ष के लिहाज से इस गवाही को बेहद अहम माना जा रहा है। भरत पहले ऐसे स्वतंत्र गवाह हैं जिन्होंने कसाब सहित सभी आरोपियों को शहर में आते देखने की बात मानी है।

बहस हुई थी: भरत ने कहा कि रात करीब 9.15 बजे ड्यूटी पर जाने के दौरान उन्होंने कसाब और उसके साथियों को एक नाव से उतरते देखा था और पूछताछ के दौरान उनकी इसमें से दो व्यक्तियों से बहस भी हुई थी। भरत के मुताबिक नाव से उतरकर आठ लोगों ने चलना शुरू कर दिया था जबकि दो लोग इसे नरीमन प्वाइंट की ओर खेने लगे थे।

विद्यार्थी बताया था : भरत ने कहा कि नाव से उतरे सभी लोग 20 से 25 वर्ष के थे और इन्होंने नारंगी रंग का लाइफ जैकेट पहन रखा था। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने पूछताछ की तो इनमें से एक ने खुद को विद्यार्थी बताया था। दूसरी ओर एक अन्य व्यक्ति ने पूछताछ के लिए मुझसे बहस की थी।’ भरत ने कहा ‘जिस व्यक्ति ने खुद को विद्यार्थी बताया था, वह छोटे कद का था।’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह व्यक्ति कोर्ट में मौजूद है, भरत ने कसाब की ओर इशारा कर दिया। यह सुनते ही कसाब अपनी सीट से खड़ा होकर भरत को देखने लगा।

बेसमेंट में शरण ली थी : भरत ने बताया कि वे पुलिस द्वारा पहले की गई शिनाख्त परेड में भी कसाब की पहचान कर चुके हैं। उन्होंने कहा ‘जब मैं ड्यूटी पर ताज होटल पहुंचा तो पता चला कि वहां पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है और मैंने बेसमेंट में शरण ली थी। अगले दिन जब मैं घर लौट रहा था तों मैंने मछुआरों की बस्ती में पुलिस को एक रबर की नाव के बारे में पूछताछ करते देखा था तब मैंने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। एक अन्य गवाह, मछुआरे प्रशांत धनु ने भी रबर की उस नाव की पहचान की, जिसे नरीमन प्वाइंट पर छोड़ा गया था। गवाही के दौरान तीन लोगों ने रस्सी से बंधी इस नाव को उठाकर कोर्ट में प्रदर्शित किया।



संबंधित खबरें
* कोर्ट ने ठुकराया कसाब के वकील का आग्रह
* कसाब के वकील को नहीं मिली वारदात स्थलों की अनुमति
* ... तो फिर छोड़ दूंगा केस, कसाब के वकील की धमकी
* अखबार नहीं, किताबें पढ़ेगा कसाब
* कसाब ने ओम्बले पर गोली चलाई थी, गवाह ने कहा
* कसाब समेत 47 के खिलाफ आरोप तय
* कसाब पर 86 आरोप तय, उसका मानने से इनकार
* कसाब है बालिग, दूसरे कोर्ट में नहीं जाएगा मामला
* कसाब का मुकदमा लड़ना इस्लाम के खिलाफ
* कसाब को तंदूरी चिकन और मुझे लौकी
* कसाब की मांगः इत्र, खुशबूवाला टूथपेस्ट, अखबार..
* मुंबई आंतकी हमला : नाबालिग नहीं है कसाब
* कसाब का होगा मेडिकल टेस्ट



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: