इंदौर. बरसात का मौसम अब अगले पड़ाव है गर्मी के आखिरी हिस्से को सेलिब्रेट करने के लिए पर्यटन विकास निगम ने इंदौर के लोगों के लिए नई योजना लागू की है। इसके तहत इंदौर से मांडू, ओंकारेश्वर तथा महेश्वर जाने वाले पर्यटकों को आधी दर पर होटल व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
तीनों जगहों पर पर्यटन विकास निगम द्वारा होटलों को अपग्रेड किया जा रहा है। महेश्वर में १क् रिसॉर्ट्स तैयार हो चुकें हैं। इन स्थानों के लिए निगम की बसों के अलावा प्रायवेट ऑपरेटर्स की डायरेक्ट बसें उपलब्ध हैं। पर्यटन विकास निगम रियायती दरों पर टैक्सी भी उपलब्ध करा रहा है।