तापमान में गिरावट, उमस ने किया बेहाल
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


तापमान में गिरावट, उमस ने किया बेहाल

जोधपुर. संभाग में तापमापी के पारे में लगातार गिरावट आ रही है मगर मौसम में उमस की अधिकता के चलते गर्मी की चुभन यथावत है। दिन-ब-दिन बढ़ रही उमस पारा गिरने पर भी तेज गर्मी का अहसास दिला रही है। मौसम में नमी की बढ़ोतरी के चलते लोग पसीने में तर-ब-तर हो रहे हैं। बुधवार को शहर का पारा गिरकर ४१.7 डिसे पर आ गया। मौसम में नमी 5५ प्रतिशत दर्ज की गई।

सुबह से ही उमस के कारण लोग गर्मी से हलकान नजर आए। दोपहर में गर्मी के साथ उमस ने तीखे तेवर दिखाए। दोपहर के वक्त धूल भरी हवाओं के कारण शहर की सड़कें वीरान नजर आई। संभाग में बुधवार को जोधपुर सबसे कम गर्म शहर रहा। बाड़मेर में पारा 42.2 डिसे एवं आद्र्रता 75 फीसदी दर्ज की गई। जैसलमेर में पारा 43.3 डिसे के साथ मौसम में आद्र्रता 70 फीसदी तक दर्ज की गई।

लोग उमस से ज्यादा परेशान नजर आए। काजरी के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में बढ़ रही नमी के चलते गर्मी की चुभन तेज हो रही है। तापमान में गिरावट के साथ ही नमी में भी कुछ दिनों में गिरावट आने की उम्मीद है। संभाग में बुधवार को सबसे गर्म शहर बिलाड़ा रहा। वहां पारा ४४.8 डिग्री दर्ज किया गया।

बिलाड़ा में भीषण गर्मी के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त रहा। थार में भी तापमान तो गिरा मगर उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। धूल भरी हवाओं और पसीने वाली गर्मी से जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। ओसियां में पारा 42.3 डिसे दर्ज किया गया। लू का दौर जारी है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: