इंदौर. एम्स प्री पीजी में भी शहर के स्टूडेंट्स ने शिखर छुआ। शहर से एक साथ पांच स्टूडेंट का चयन हुआ है। एम्स में पढाई के साथ रिसर्च के बेहतर अवसर होने के कारण इन स्टूडेंट्स को ग्लोबल एक्सपोजर मिल सकेगा।
एम्स देश का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान माना जाता है। इससे पीजी के लिए वर्ष में दो बार परीक्षा होती है। हर साल अमूमन दो-तीन स्टूडेंट का चयन हो पाता है। इस बार संदीप राठौर, रीना मित्तल, चेतन्य नामदेव, आलोक उदिया और ऋचा चतुर्वेदी चुने गए हैं।
ये पांचों देहली इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (डेम्स) से प्री पीजी तैयारी कर रहे थे। रीना, संदीप, चेतन्य और ऋचा एमजीएम मेडिकल कॉलेज से 2008 में एमबीबीएस की है।
डेम्स इंदौर के डॉ. शशिकांत शर्मा एवं डॉ. आलोक गुप्ता बताते हैं पहले स्टूडेंट्स को एम्स में प्री पीजी के लिए बाहर ही जाना पड़ता था लेकिन अब उन्हें यही कुशल मार्गदर्शन मिल रहा है, जिससे रिजल्ट में लगातार सुधार हो रहा है।