इंदौर. सोमवार को आईआईटी-जेईई के नतीजे घोषित हुए। इसमें डीएनए एजुकेशन और रिसर्च संस्थान के दो स्टूडेंट्स ने प्रथम 100 में स्थान बनाकर शहर का नाम रोशन किया है।
डीएनए की सुजाता जैन ने एम.एस.सी. बायोटेक आईआईटी-जेएएम में ५७ और पूजा पठेजा ने ७१ वां स्थान प्राप्त किया। संस्थान के डायरेक्टर दीपक एस पाटिल ने खुशी जाहिर करते हुए बताया इन दो स्टूडेंट्स का चयन एनबीआरसी की परीक्षा में भी हुआ है। वहीं सुजाता जैन का चयन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु में हुआ है।