आटा मिलों पर छापे नौ लाख वसूले
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


आटा मिलों पर छापे नौ लाख वसूले

जोधपुर. वाणिज्यिक कर विभाग ने पिछले सप्ताह जोधपुर, बाड़मेर व जैसलमेर जिलों में फ्लोर मिलों पर छापे मार कर अनाज का अघोषित स्टॉक जब्त करके कर व शास्ति के रूप में 9 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त किया। एक स्टेशनर्स के यहां भी सर्च की कार्रवाई शुरू की गई जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी।

विभाग के उपायुक्त टीसी मीणा ने बताया कि कृषि जिन्सों के विक्रय से संबंधित छानबीन करते समय विभाग की टीमों ने जोधपुर, बाड़मेर व जैसलमेर जिलों में स्थित प्रमुख फ्लोर मिलों में स्टॉक की जांच की तो वहां किताबों में दर्ज स्टॉक से ज्यादा माल मिला। यहां हुई कार्रवाई: एग्रो फूड पार्क बोरानाडा स्थित विजय फ्लोर मिल तथा वडेरा फ्लोर मिल में गेहूं का अघोषित स्टॉक मिलने पर 1.70 लाख कर व शास्ति के रूप में वसूले।

यहीं पर किसान फ्लोर मिल में सर्च की कार्रवाई कर 1.69 लाख की वसूली की। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भंडारी एंटरप्राइजेज में जांच कार्रवाई जारी है। यहां भी अनियमितताएं मिली है। इसी प्रकार बासनी स्थित औद्योगिक क्षेत्र के प्रथम फेज स्थित वडेरा इंडस्ट्रीज तथा बाबूलाल एंड कंपनी पर कार्रवाई कर 0.70 लाख वसूले। एंटीइवेजन शाखा के उड़नदस्ते ने सरदारपुरा स्थित चित्रा स्टेशनर्स के यहां भी सर्च की कार्रवाई शुरू की है, यहां भी करवंचना के सबूत मिले हैं।

बाड़मेर के वाणिज्यिक कर अधिकारी हरिसिंह चौधरी के नेतृत्व में विभागीय दल ने मणिधारी इंडस्ट्रीज का स्टॉक सत्यापन किया जिसमें अनियमितता पाए जाने पर 1.45 लाख की कर व शास्ति वसूली की गई। जैसलमेर के प्रमुख किराणा व्यापारी शिवनारायण राजेश कुमार के प्रतिष्ठान पर सर्च कार्रवाई करते हुए विभागीय दल ने 2 लाख रुपए के कर व शास्ति की वसूली की। जैसलमेर के ही गायत्री ट्रेडिंग कंपनी के यहां पिछले कुछ महीनों में दूसरी बार कार्रवाई कर विभाग ने 2 लाख रुपए की कर व शास्ति वसूली की है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: