इंदौर. इंदौर के रोहिताश दुबे ने गोवा में आयोजित 26वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी एवं गोताखोरी स्पर्धा के 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 29.32 सेकंड का समय निकालते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। उत्तरप्रदेश के दीपक कुमार प्रथम और तमिलनाडु के एम. अरविंदन तृतीय स्थान पर रहे।