कंपनी ने दी चेतावनी पैसा नहीं तो काम नहीं
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


कंपनी ने दी चेतावनी पैसा नहीं तो काम नहीं

इंदौर. सीवर लाइन के काम का भुगतान रुकने के कारण नीरज-प्रतिभा कंपनी ने विकास प्राधिकरण को काम बंद करने की चेतावनी दी है। कंपनी का कहना है भुगतान का मामला नगर निगम और प्राधिकरण के बीच उलझा है। बगैर भुगतान के और काम नहीं हो सकते। इधर, प्राधिकरण राशि के लिए निगम का मुंह देख रहा है।

एबी रोड पर सीवर लाइन डालने का काम निगम ने प्राधिकरण को यह कहते हुए सौंपा था कि काम के एवज में निगम 16 करोड़ का भुगतान कर देगा। कंपनी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर पी.एम. सकरिया ने कहा हम गुरुवार से एबी रोड पर सीवर लाइन का काम बंद कर रहे हैं।

अब तक एबी रोड के विभिन्न हिस्सों में वहां लाइन डल चुकी है जहां साइट क्लियर है। कंपनी पांच करोड़ रुपए के पाइप डाल चुकी है जिसमें से 1.15 करोड़ रुपए की मिले हैं। इस मामले में प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर आशुतोष मुद्गल ने कहा निगम की ओर से जैसे ही भुगतान होगा, कंपनी को भुगतान कर देंगे।

गुरुवार को करेंगे भुगतान- निगमायुक्त सी.बी. सिंह ने कहा निगम गुरुवार को प्राधिकरण को उतना भुगतान कर देगा जितना काम कंपनी कर चुकी है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: