महाजन ने कहा अनशन की जरूरत नहीं
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


महाजन ने कहा अनशन की जरूरत नहीं

इंदौर. न्यू क्लॉथ मार्केट को लेकर चल रहे विवाद में सांसद सुमित्रा महाजन ने मध्यस्थ की भूमिका अदा करने का फैसला किया है। श्रीमती महाजन ने इस मुद्दे पर आमरण अनशन की चेतावनी दे चुके समाजसेवी बाबूलाल पाटोदी से चर्चा कर कहा कि आपको अनशन पर बैठने की जरूरत नहीं। मैं इस विवाद का निराकरण करवाऊंगी।

दो दिन पहले श्री पाटोदी के साथ ही लंबे समय से क्लॉथ मार्केट से जुड़े बाबूलाल बाहेती और हरिकिशन मुछाल ने संवाददाताओं से कहा मौका आने पर अनशन पर भी बैठेंगे। उनकी इस घोषणा से राजनीतिक व प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई।

प्रशासन ने तो सोमवार को ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। बुधवार को श्रीमती महाजन ने इस मुद्दे पर श्री पाटोदी तथा अन्य पदाधिकारियों से चर्चा कर कहा कि वे इस मामले के सम्मानजनक निराकरण का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने सभी संबंद्ध पक्षों को साथ बैठाकर बात करवाने की पहल भी की। सूत्रों के मुताबिक श्रीमती महाजन से चर्चा के बाद श्री पाटोदी ने अनशन पर बैठने का अपना निर्णय वापस ले लिया है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: