इंदौर. शादी के बाद अन्य महिलाओं से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को विरोध करने से रोकने के लिए उसे बदनाम कर दिया। सूत्रों के मुताबिक जावरा के मंडावल में ब्याही एक युवती जब भी देवास स्थित मायके आती तो इंदौर के हरसिद्धि क्षेत्र निवासी उसके मामा अशोक के घर फोन आना शुरू हो जाते। फोन एक महिला करती और कहती तुम्हारी भानजी के मेरे भाई से संबंध हैं।
कॉलर आईडी से नंबर निकालकर परिजन ने वी केयर फॉर यू प्रकोष्ठ में दिए। प्रभारी दीपिका शिंदे ने नंबर का पता लगाया तो अशोक की भानजी के पति का निकला। उसे बुधवार को प्रकोष्ठ लाया गया। जांच में पता चला उसके अन्य महिलाओं से संबंध थे जिस पर पत्नी आपत्ति लेती थी। दबाव बनाने के लिए वह अपने ही घर पत्नी का प्रेमी बनकर कॉल करता था।