धरमपुरी विधायक ने डूबते युवक को बचाया
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


धरमपुरी विधायक ने डूबते युवक को बचाया

महेश्वर धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेढ़ा ने बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे इंदौर के एक युवक को डूबने से बचा लिया। युवक महेश्वर के मुख्य घाट पर स्नान के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया था। एक युवक उसे बचाने लगा तो उसे भी उसने खींच लिया। आसपास के लोगों ने मदद के लिए आवाज लगाना शुरू किया।

इसी समय श्री मेढ़ा नित्य की भांति स्नान कर कपड़े पहन रहे थे। आवाज सुनकर उन्होंने तत्काल समीप पड़ा ट्यूब उठाया और नर्मदा में कूद पड़े। उन्होंने डूबते युवक का हाथ पकड़ा और कुछ ही पलों में घाट पर खींच लाए। कुछ देर तक उसे घबराहट हुई, इसके बाद उसने स्वयं को इंदौर का निवासी बताते हुए श्री मेढ़ा एवं अन्य लोगों को धन्यवाद दिया और रवाना हो गया।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: