कुछ हेरिटेज, कुछ को यूरोपियन लुक
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


कुछ हेरिटेज, कुछ को यूरोपियन लुक

बीकानेर. hottel विदेशी और देशी मेहमानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए होटल व्यवसायियों ने होटलों का ढांचागत विकास करवाना शुरू कर दिया है। शहर के कई नामचीन होटलों में आगामी सीजन को देखते हुए रिनोवेशन वर्क करवाया गया है। कई होटलों में इंटीरियर डेकोरेशन के कार्य भी करवाए गए हैं। हर वर्ष दो लाख से अधिक पर्यटक बीकानेर आते हैं और होटल व्यवसाय में काफी इजाफा हुआ है।

इस वर्ष जनवरी माह से हालात में सुधार आने के कारण पर्यटकों की संख्या की बढ़ने से पर्यटन व्यवसायियों में फिर से उत्साह जागा है। जिले की हेरिटेज होटलों में से एक होटल भैंरोविलास ने जहां पिछले साल लाखों रुपए की लागत से पिरोल बनवाई थी, ठीक उसी तरहअब होटल सागर में पिरोल का निर्माण करवाया जा रहा है।

होटल के संचालक दिनेश ने बताया कि वे पिरोल निर्माण में दुलमेरा पत्थर का उपयोग ले रहे हैं। इसके अलावा होटल के कमरों, रिसेप्शन रूम में भी इंटीरियर डिजाइनिंग के काम करवाए जा रहे हैं। उधर होटल हरासर हवेली, होटल सागर, होटल किशन पैलेस सहित कई होटलों में रिनोवेशन वर्क शुरू करवाए गए हैं।

होटल हरासर हवेली के मालिक विश्वजीतसिंह ने बताया कि वे होटल में चार नए कमरे बनवाएंगे तथा वर्तमान में निर्मित अधिकांश कमरों के बाथरूमों को यूरोपियन शैली में भी बनवाया जाएगा। होटल राजविलास के कमरों में इंटीरियर डिजाइनिंग के साथ-साथ मैन हॉल में उस्ता कला की पेन्टिंग बनवाई गई है। होटलों के अलावा शहर में कई पेइंग गेस्ट हाउस उस्ता कला को उकेरा गया तो कहीं-कहींे रिनावेशन भी हो रहा है।

होटलों के अलावा कई पेइंग गेस्ट हाऊस मालिक भी इंटिरियरम डिजाइनिंग और रिनावेशन के काम करवा रहे हैं। विजय पेइंग गेस्ट हाऊस के मालिक विजयसिंह थैलासर ने बताया कि उन्होंने दो नए कमरों का निर्माण करवाया है वहीं वीनो पेइंग गेस्ट हाउस के विनोद भोजक ने बताया कि उन्होंने भी कमरों में रिनावेशन वर्क करवाया है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: