अजमेर. बूबानी गांव में बुधवार को नरेगा श्रमिक युवती की काम के दौरान भीषण गर्मी से तबियत बिगड़ गई। बाद में जेएलएन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। डाक्टरों ने लू की चपेट में आने से मौत का कारण बताया है। पुलिस के अनुसार मोहनसिंह की पुत्री बीरी (16) गांव के निकट नरेगा कार्य में मजदूरी करते समय गश खाकर गिर पड़ी।
श्रमिक उसे घर ले गए, जहां कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। डाक्टरों ने शक के आधार पर पुलिस को सूचित कर दिया है। उसे लू का इलाज दिया गया था। शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।