सेमेस्टर परीक्षा शुरू केंद्रों का निरीक्षण
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


सेमेस्टर परीक्षा शुरू केंद्रों का निरीक्षण

भोपाल. राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) की तीसरे से आठवें सेमेस्टर तक की परीक्षाएं बुधवार को शुरू हो गई। विवि ने परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए विशेष निरीक्षण दल का गठन किया था। इसने राजधानी के चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। विवि ने इस परीक्षा के लिए राजधानी के 17 इंजीनियरिंग कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया है।

परीक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की शिकायत मिलने से इनकार किया है। परीक्षा नियंत्रक एके सिंह ने बताया कि निरीक्षण दलों ने राधारमण इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, राधारमण कॉलेज आफ इंजीनियरिंग, पटेल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का निरीक्षण किया।

अगले पेपर पर फोटो आईडी लेकर आओ : परीक्षा पर्यवेक्षकों ने निरीक्षण दल को परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट न होने की शिकायत की। अधिकारियों की इस शिकायत पर निरीक्षण दल के प्रमुख आरके दिवाकर (रिटायर्ड ) डीजी जेल ने सभी परीक्षार्थियों को अगले पेपर में फोटो तथा कॉलेज द्वारा दिया गया पहचान पत्र लाने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलेज प्राचार्यों को छात्रों के पहचान पत्र से उनके प्रवेश पत्र में छपी गलत जानकारी को संशोधित करने को कहा है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: