मॉडल एवं अभिनेत्री परिणिता भोपाल में
Bhopal
मॉडल एवं अभिनेत्री परिणिता भोपाल में
सौरभ पंडित Thursday, May 28, 2009 03:47 [IST]  

Parinita6 ‘मुझे हमेशा से ही स्टेज पर जाने में डर लगता था, लेकिन अमूल के पहले विज्ञापन ने दिल से डर बिलकुल खत्म कर दिया।’ यह कहना है, मॉडल एवं अभिनेत्री परिणिता सेठ का।

मॉडलिंग, एक्टिंग और कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के साथ-साथ डायरेक्शन के क्षेत्र में पहचान बनाने की इच्छुक परिणिता अभिनेता राजीव वर्मा के भाई डॉ.आनंद वर्मा की बेटी हैं। शहर में एड्स जागरूकता के लिए बन रही लघु फिल्म ‘एक्सेप्ट दि पॉजिटिव’ की शूटिंग के सिलसिले में भोपाल पहुंचीं सुश्री सेठ से सिटी भास्कर से विशेष चर्चा कर जाना उनके मुंबई तक के सफर के बारे में जाना।

Parinita5 परिणिता एड्स रोगियों के प्रति भेदभाव को फिल्म को हमेशा से ही स्टेज पर जाने से डर लगता था। यही वजह थी कि वे हमेशा एक बेहतर कोरियोग्राफर की तरह दूसरों को शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार करती थीं। नूतन कॉलेज से फाइन आर्ट में बीए के दौरान भी यह डर बना रहा। हालांकि इस दौरान उन्होंने यहां से बेस्ट मॉडल अवार्ड भी जीता। 1998 में इन्हें अमूल के विज्ञापन का ऑफर मिला, जिसमें काम करने के बाद यह डर खत्म हो गया।

Parinita4 भोपाल में पढ़ाई पूरी करने के बाद 1995 में एसएनडीटी से कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के कोर्स के लिए मुंबई का रुख किया। इस दौरान एम-टीवी सहित दूसरे बहुत से प्रोजेक्ट्स के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए। 1998 में अमूल के विज्ञापन के बाद संतूर टेल्क, आईसीआईसीआई, कॉम्प्लान, डिटॉल सोप सहित लगभग 200 विज्ञापन फिल्मों में अभिनय किया।

Parinita3 उनका पहला सीरियल स्टार वन चैनल का शो ‘दिल क्या चाहता है’ था। इसके बाद सोनी चैनल का के ‘सीआईडी’ में महिला पुलिस, स्टार प्लस के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा की बेटी, रियल चैनल के लिए ‘विक्की की टेक्सी’, जी कैफे चैनल के शो ‘बॉम्बे टॉकिंग’ और ‘ये मेरी लाइफ है’ जैसे कई सीरियल्स में अभिनय किया।

Parinita2 वे बताती हैं कि फिल्म ‘हम तुम’ और ‘सलाम नमस्ते’ में भी बतौर गेस्ट रोल किया साथ ही कुछ म्यूजिक एलबम में भी काम किया। फिल्मों के मुकाबले सीरियल्स में काम करना ज्यादा पसंद है, क्योंकि छोटे पर्दे पर अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलता है। कॉमेडी से उनके दिल को सुकून मिलता है, इसलिए कॉमेडी रोल करना ज्यादा पसंद हैं। भविष्य में डायरेक्शन के क्षेत्र में भी हाथ आजमाने का विचार है।

Parinita एचआईवी पॉजिटिव का रोल

मिरेकल 83 एन्टरटेंमेंट के बैनर तले बन रही लघु फिल्म ‘एक्सेप्ट द पॉजिटिव’ में उनका किरदार एक ऐसी लड़की का है, जो जन्म से ही एचआईवी पॉजिटिव है। इसके बाद भी उसका परिवार उसे अपनाता है। फिल्म में एड्स से जुडी भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया है।

Parinita1


Bookmark and Share
Comments
Mandeep Rohilla
Friday, 5th Jun 2009, 15:45
Good Thinking Thanks
ayub khan
Sunday, 14th Jun 2009, 17:14
how are u your thinking verry nice



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: