कोताही पर होगी कार्रवाई
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


कोताही पर होगी कार्रवाई

लाडनूं. पंचायत समिति में बुधवर को ग्राम सेवक व ग्राम रोजगार सहायकों की बैठक हुई। बैठक में विकास अधिकारी सुखदेव प्रजापत ने कहा कि नरेगा कार्यस्थल पर किसी तरह की कोताही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रजापत ने बताया कि नरेगा कार्यस्थल पर ठंडे पानी के मटके व डंडीदार लौटे, छाया के लिए टैंट लगा होना चाहिए और कार्यस्थल पर पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की व्यवस्था की जाए।

40 श्रमिकों पर एक मेट हो व प्रत्येक मेट के पास माप पत्र, मस्टररोल सहित बेग, फीता, केलकुलेटर, मापक पत्र, मस्टररोल फाइल, लेबर कार्ड गले में लगा हुआ नहीं पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निरीक्षण कर्ताओं से कहा कि वे15 दिन में मजदूरों के भुगतान की व्यवस्था करें।

मजूदरी दिए जाने में देरी होने पर एसडीएम द्वारा चार्जशीट देकर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बैठक में नियमित एमआईएस फिडिंग करवाने, कार्यरत श्रमिकों का प्रपत्र माह की दो व 17 तारीख की बैठक में लेकर आने तथा दोनों बैठक में नियमित रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। बैठक में नरेगा कार्यक्रम अधिकारी सुरेशकुमार भी उपस्थित थे।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: