News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati श्रीमाधोपुर. कस्बे में बुधवार शाम को आंधी के साथ-साथ आसमान पर काले घने बादल छा गए व उसके बाद हुई तेज हवा के साथ बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई जिसके चलते गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को राहत मिली। खाटूश्यामजी. इलाके में बुधवार को हुई बूंदाबांदी से भीषण गर्मी एवं लू से राहत मिली है।
रामगढ़-शेखावाटी. कस्बे में सायंकाल बादलों की गरजन के साथ हल्की बरसात हुई। लगातार तेज धूप और भयंकर गर्मी के बाद हुई बरसात ने लोगों को राहत की सांस दी वहीं लगातार एक सप्ताह से चल रही तेज हवाओं और लू से बरसात के बाद राहत मिली हैं। रींगस. कस्बे व आसपास के क्षेत्र में बुधवार को हल्की बरसात हुई। बरसात के बाद एक बार तो मौसम में ठंडक आई, लेकिन शाम तक उमश ने मौसम को अपने आगोश में ले लिया।
क्षेत्र के किसान चंद्राराम बलोदा ने बताया कि पशुओं के लिए बोया हुआ रजंका आदि जलने के कगार पर थे। इस बरसात से चारा हरा भरा हो जाएगा। नीमकाथाना. बुधवार शांय को बदले मौसम में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। बाद में शुरु हुआ बरसात का दौर समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। रुक-रुक कर हुई बरसात से तापमान में खासी गिरावट आई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। बरसात का दौर देर रात तक जारी रहा।