News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati मंडावा. चूड़ी चतरपुरा में एक माह से गैस की सप्लाई नहीं आने से गैस की किल्लत पैदा हो गई है। बुघवार को आई गैस की ट्राली में गा्रमीणों के लिए पर्याप्त गैस नहीं होने उपभोक्ता भड़क गए। गा्रमीणों ने कहा कि जब तक गैस की पर्याप्त सप्लाई गांव में नहीं आएगी तब तक वे गैस के सिलेंडर यहां से नहीं हटाएंगे। साथ ही गांव के आम चौक में घरना दिया जाएगा।
लोगों ने बताया कि गैस एजेंसी का मालिक मनमानी करता है। जिला कलेक्टर व रसद विभाग को कई बार शिकायत की जा चुकी है। लकिन गैस सप्लाई सुचारू नहीं हुई। लोगों ने चेताया कि जब तक गैस एजेंसी का मालिक व प्रशासनिक अधिकारी गांव में आकर गैस की सप्लाई की व्यवस्था में सुधार नही करेंगे, प्रदर्शन व धरना जारी रहेगा।
गैस सप्लाई रोकी
एक माह बाद गांव में गैस की सप्लाई आई तो बुधवार को करीब 200 सिलेंडरों की कतार लग गई। एक ट्रैक्टर ट्राली में आए 60 सिलेंडरों की सप्लाई तो कर दी गई लेकिन लोगों ने दूसरी ट्राली के सिलेंडरों की सप्लाई करने से रोक दिया। लोगों ने कहा कि जब तक पर्याप्त गैस नहीं आएगी सप्लाई नहीं होने दी जाएगी।
गांव में महिने के दूसरे व चौथे सोमवार को गैस सप्लाई की व्यवस्था है। फिर भी 40 अप्रेल के बाद यहां गैस की सप्लाई नहीं आई। नौ फरवरी को रसद विभाग व जिला कलेक्टर को शिकायत की गई थी। लेकिन आज तक गस सप्लाई सुचारू नहीं हुई।