पुलिस के साथ मारपीट कर मुलजिम को छुड़ाया
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


पुलिस के साथ मारपीट कर मुलजिम को छुड़ाया

सिंघाना. मुलजिम को गिरफ्तार करने आई पुलिस के साथ मारपीट कर परिजनों ने आरोपी को छुड़ा लिया। मारपीट में एएसआई के चोटें आई वहीं बोतल के वार से सिपाही औंकारसिंह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शाहपुर ग्रामीण जयपुर थाने का एक दल बुधवार सुबह थाना इलाके के ढांढ़ोत खुर्द गांव पहुंचा। एएसआई बलवंतसिंह के नेतृत्व में आए दल ने वहां वारंटी राजाराम पुत्र बनवारी यादव निवासी कमाणिया हरियाणा हाल ढाढ़ोत खुर्द को धरदबोचा।

इसी बीच आरोपी के परिजन पुलिस दल पर टूट पड़े तथा पुलिस के साथ मारपीट कर आरोपी को छुड़ा लिया। घटना के बाद एएसआई बलवंतसिंह ने थाने पहुंच कर आरोपी सहित उसक ी पत्नी उसके भाई के लड़के सहित परिजनों के खलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी के खिलाफ जमीन का मामला चल रहा है।

कोर्ट से गिरफ्तारी वारंटी पर शाहपुरा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के बिना आरोपी को धरदबोचा। इससे आक्रोशित परिजनों ने पुलिस दल पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची उससे पहले आरोपी घर से फरार हो गए। उल्लेखनीय है कि आरोपी के खिलाफ यहां भी जमीन का मामला दर्ज है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: