परकोटे के चौक बनेंगे पार्किग जोन
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


परकोटे के चौक बनेंगे पार्किग जोन

जयपुर. चारदीवारी की पार्किग व्यवस्था का बोझ अब शहर के पुराने तथा बड़े चौक वहन करेंगे। नगर निगम पार्किग समस्या के समाधान के लिए प्रमुख चौकों में पार्किग व्यवस्था का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज रहा है।

महापौर पंकज जोशी ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए जो प्रस्ताव भेजा जा रहा है, उसमें निगम पहले प्रमुख बाजारों से जुड़े चौकों को चिह्न्ति करेगा। इन चौकों में रोजाना आने वाले वाहनों की संख्या के आधार पर पार्किग व्यवस्था की जाएगी।

इसे व्यवस्थित करने के लिए सोसायटी होगी, जो वाहनों पर निगरानी रखेगी तथा शुल्क वसूलेगी। सोसायटी के चाहने पर निगम गार्ड की व्यवस्था भी करेगा। इसी तरह परकोटे की पार्किग व्यवस्थित की जा सकती है।

यहां हो सकती है पार्किग : मेहंदी का चौक, मारुजी का चौक, चाकसू का चौक, नागौरियों का चौक, चांदनी चौक, पटवों का चौक, गोधों का चौक, मान कायस्थ का चौक, रेवती चौक, बड़ारणजी का चौक, बारदारजी का चौक, चौधरियों का चौक, हरिजेठी का चौक, भैरोंजी का चौक तथा आमेर के गांधी चौक में पार्किग विकसित की जा सकती है।

प्रमुख बाजारों में पार्किग की स्थिति

बाजार क्षमता पार्किग

जौहरी बाजार 1000 1500
त्रिपोलिया बाजार 1200 2000 दुपहिया
चांदपोल बाजार 800 1300
किशनपोल बाजार 1000 1200
चौड़ा रास्ता 1200 1600
एमआई रोड 2000 2600



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: