निकायों के चुनाव नवंबर में
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


निकायों के चुनाव नवंबर में

जयपुर. स्थानीय निकायों के नवंबर में प्रस्तावित चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार पहले चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा और बीकानेर नगर निगम सहित 52 नगर पालिकाओं के चुनाव होंगे।

इनका कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है। इस बाबत राज्य सरकार से पत्र मिलते ही चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव आर. के. जैन ने बताया कि पिछली बार 45 नगर पालिकाओं के चुनाव करवाए गए थे।

इस बार सात उन नगर पालिकाओं और परिषदों को भी शामिल किया गया है, जिनका गठन पिछली सरकार के कार्यकाल में किया गया था। उन्होंने बताया कि आयोग ने अपने स्तर पर सारी तैयारियां कर रखी है। सिर्फ राज्य सरकार से निर्देश-पत्र मिलने की देरी है। इन स्थानीय निकायों में चार नगर निगम, 12 नगर परिषद और 34 नगर पालिका शामिल हैं।

यहां होंगे चुनाव

निगम: जयपुर, जोधपुर, कोटा व बीकानेर।

परिषद : श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, टोंक, ब्यावर, उदयपुर, पाली, झालावाड़ झालरापाटन।

पालिका : सूरतगढ़, घड़साना, खाजूवाला, नापासर, लूणकरणसर, राजगढ़, पिलानी, बिसाऊ, नीमका थाना, भिवाड़ी, पुष्कर, सांगोद, कैथून, मांगरोल, छबड़ा, चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, रावतभाटा, बांसवाड़ा, परतापुर, कानोड़, नाथद्वारा, आमेट, सुमेंरपुर, सिरोही, माउंट आबू, शिवगंज, पिंडवाड़ा, जालोर, भीनमाल, बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, फलौदी, डीडवाना और मकराना नगर पालिका।

मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण

जून से शुरू कर तीन माह तक मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर पुनरीक्षण करवाया जाएगा। चुनाव तिथि से 45 दिन पहले अधिसूचना जारी होगी।

ईवीएम का उपयोग : चुनाव में इस बार ईवीएम काम में ली जाएंगी।

परिसीमन के आधार पर चुनाव : स्थानीय निकाय के चुनाव परिसीमन के आधार पर होंगे। प्रक्रिया जारी है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: