जयपुर.
आईआईटी के लिए जॉइंट एडमिशन टैस्ट फॉर एमएससी (जैम) में जयपुर की भारती सोनी ने फर्स्ट रैंक हासिल की है। इससे पहले भारती ने पूणे यूनिवर्सिटी में एमसीए के लिए एडमिशन टैस्ट में भी फस्र्ट रैंक हासिल की थी।
महारानी कॉलेज से ग्रेजुएशन करने वाली भारती ने साइंस मैथ्स में महारानी कॉलेज टॉप किया था और राजस्थान यूनिवर्सिटी में सैकंड रैंक हासिल की थी। भारत के पिता श्याम सुंदर सोनी पोस्ट ऑफिस में क्लर्क हैं और मां तारा शर्मा हाउस वाइफ हैं।
भारती के टीचर्स का कहना है कि कंसेप्ट क्लियर होने से भारती को मदद मिली है। इसने रैग्यूलर प्रैक्टिस की और हार्ड वर्क में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। जैम के पेपर में मैथ्स में कंसेप्चुअल सवाल पूछे गए थे। कंप्यूटर में एनैलिटिकल अप्रोच के सवाल पूछे गए।
जीके के सवालों ने स्टूडेंट की नॉलेज को परखा गया। आईआईटी रूड़की और दिल्ली में एमएससी प्रोग्राम के लिए जैम का आयोजन किया जाता है।