उदयपुर. यहां फतहसागर में बुधवार शाम एक ड्राइवर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह होगा। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त नयाखेड़ा (नाई) निवासी हकरा (45) पुत्र धरमा गमेती के रूप में हुई।
वह ड्राइवर था। शाम साढ़े पांच बजे अंबामाता पुलिस को फतहसागर की तीसरी छतरी के निकट पानी में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी गोवर्धन लाल मौके पर पहुंचे और शव को निकलवाया।
शव सड़-गल चुका था। उसकी जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस व बैंक की पास बुक के आधार पर हकरा की शिनाख्त हो पाई। परिजनों को बुलाकर शव को एमबी अस्पताल में रखवाया गया।