छात्र कम भी हों तब भी चलाने होंगे पाठ्यक्रम
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeUdaipur Udaipur

छात्र कम भी हों तब भी चलाने होंगे पाठ्यक्रम

उदयपुर.university सरकार ने नए सत्र से कॉलेज में प्रवेश नियमों में शिथिलता की है। सरकारी व अनुदानित कॉलेजों को करीब डेढ़ दर्जन पाठ्यक्रम कम छात्र संख्या होने पर भी चलाने होंगे। छात्र संख्या यदि 10 भी हुई तब भी पाठ्यक्रम चलेंगे। नए सत्र में कॉलेज में सीटें खाली रह जाने पर प्रतिशतों में छूट देने का अधिकार प्राचार्य को होगा। इधर, सुविवि व मीरा गल्र्स कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारियां चल रही है।

प्रदेश के कॉलेज शिक्षा आयुक्त ने नई प्रवेश नीति घोषित कर दी है। इस नीति के तहत अब स्नातक स्तर पर प्रथम वर्ष कॉमर्स के सभी विषय, आर्ट्स संकाय के अंग्रेजी, जैनोलॉजी, संगीत, दर्शन शास्त्र, लोक प्रशासन, मनोविज्ञान, राजस्थानी, संस्कृत, सिंधी, फारसी, उर्दू एवं साइंस संकाय के भूगर्भ शास्त्र, गणित तथा भौतिक शास्त्र में छात्रों की संख्या न्यूनतम 20 के स्थान पर 10 कर दी गई है।

जिला स्तर पर स्थित कॉलेजों तथा नए कॉलेजों में किसी भी संकाय में छात्रों की संख्या 20 से कम होने पर भी संकाय चालू रखा जाएगा। नए कॉलेजों में आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा तथा संकाय चालू रखा जाएगा। आर्ट्स और कॉमर्स संकाय की हर कक्षा या विषय के प्रत्येक सेक्शन में 80 विद्यार्थियों व विज्ञान में कुल 70 विद्यार्थियों तक प्रवेश मिल सकेगा।

प्रवेश प्रक्रिया 4 जून से

सरकारी व अनुदानित कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया 4 जून से शुरू हो जाएगी। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। स्नातक के बाद स्नातकोत्तर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

एमजी में तैयारी

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी व मीरा गल्र्स कॉलेज में वर्तमान में परीक्षाएं संचालित होने के साथ ही नए सत्र की तैयारियां भी चल रही है। नई प्रवेश प्रक्रिया कॉलेज शिक्षा आयुक्त द्वारा घोषित प्रवेश नीति के आधार पर ही होंगे।

संकाय परिवर्तन की सुविधा

सभी कॉलेजों में प्रवेश के बाद छात्रों को संकाय परिवर्तन की सुविधा रहेगी। संकाय परिवर्तन तभी संभव होगा जब इच्छित संकाय में उस कॉलेज विशेष में सीटें रिक्त होंगी। संकाय परिवर्तन प्रवेश की अंतिम तिथि प्रवेश के बाद के 15 दिवस में हो सकेगा।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: