News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
चंडीगढ़ को ऑस्ट्रेलिया के एडीलेड की तर्ज पर सोलर सिटी के तौर पर विकसित करने की तैयारी है। इसमें पार्र्को, स्ट्रीट लाइट के अलावा व्यवसायिक और रिहायशी इमारतों में सोलर एनर्जी के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है।
चंडीगढ़ रिन्युअल एनर्जी साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी और सोलर सिटी सेल इसका कामकाज देखेगी। प्रशासन की देखरेख में सोलर सिटी सेल का गठन नगर निगम की तरफ से किया जाएगा। पूरे प्लान को लागू करने की जिम्मेदारी इस सेल की ही होगी। इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों की सलाहकार प्रदीप मेहरा की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है जिसमें नगर निगम के अधिकारी भी शामिल हुए।
देश के 15 शहर बनेंगे सोलर सिटी
केंद्र सरकार देश के 15 शहरों को सोलर सिटी के तौर पर विकसित करना चाहती है, चंडीगढ़ इनमें से एक है। सोलर सिटी का प्लान द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) ने चंडीगढ़ रिन्युअल एनर्जी साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी के लिए तैयार किया है। भविष्य में शहर में सभी योजनाएं सोलर सिटी के प्लान के आधार पर ही तैयार की जाएंगी।
क्या होगा सोलर सिटी में
एनर्जी पार्क बनेगा, जहां सोलर एनर्जी विषय पर लेक्चर, कार्यशालाएं होंगी।
सोलर पावर डिस्पले बोर्ड लगाए जाएंगे। इन पर तापमान, प्रदूषण का स्तर व सार्वजनिक हित के संदेश होंगे।
शहर के पार्र्को में सोलर एनर्जी से चलने वाले फव्वारे लगाए जाएंगे।
सभी सरकारी इमारतों में सोलर पावर लाइट लगाई जाएंगी।
स्कूलों और कॉलेजों में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के विशेष अभियान चलाने की योजना। प्राकृतिक वेंटीलेशन को बढ़ावा दिया जाएगा।