अधिकारी को मृत बता हथिया ली करोड़ों की जमीन
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


अधिकारी को मृत बता हथिया ली करोड़ों की जमीन

खरड़. केंद्रीयकृषि विभाग के संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए सुरिंदर सिंह को 22 वर्ष पहले मृत दिखाकर एक व्यक्ति ने पटवारी की साजिश से उनकी 43 बीघा तीन बिस्वा जमीन अपनी नाम करा ली। गांव बहलोलपुर बलौंगी स्थित उक्त जमीन की कीमत इस समय लगभग 15 करोड़ रुपए है। इसमें से कुछ जमीन बेची भी जा चुकी है।

दिल्ली के वसंत विहार में रहने वाले 76 वर्षीय बुजुर्ग सुरिंदर सिंह का फर्जी मृत्यु प्रमाण बनवा कर धोखाधड़ी से उनकी जमीन हथियाने वाला सतनाम सिंह पंजाब के जन स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी है। वह होशियारपुर जिले के पुरहीरां गांव का रहने वाला है। उसने सुरिंदर सिंह की मौत का प्रमाण पत्र तो 5 मई 1987 को ही बनवा लिया था, लेकिन जमीन अपने नाम बीते दिसंबर में कराई। पुलिस ने सतनाम को गिरफ्तार कर लिया है। जज केके गोयल की अदालत ने उसको पुलिस को 28 मई तक रिमांड पर दे दिया है।

बता दें कि गांव बहलोलपुर बलौंगी सुरिंदर सिंह और उनके दो भाइयों की यहां पर कुल 189 बीघा जमीन थी। बंटवारे के बाद सुरिंदर सिंह के हिस्से 43 बीघा तीन बिस्वा जमीन आई। नौकरी के कारण दिल्ली में रह रहे सुरिदर सिंह की जमीन की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। उनके परिवार के अन्य सदस्य अमेरिका में बस चुके हैं। इसी बात फायदा उठकार सतनाम ने पटवारी त्रिलोचन सिंह के साथ मिल कर जमीन हड़पने की साजिश रची। त्रिलोचन सिंह कुछ समय पहले ही रिश्वतखोरी के केस में पकड़ा भी जा चुका है।

जब सुरिंदर सिंह को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत मोहाली के तत्कालीन डीसी राहुल भंडारी से की। उसके बाद डीसी ने खरड़ पुलिस को एफआईआर दर्ज करने की हिदायत दी।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: