News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
टीवी के एक रियलटी शो में रावण बनकर डांस करने पर आपराधिक मुकदमे का सामना कर रहे क्रिकेटर हरभजन सिंह को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। जस्टिस प्रीतम पाल ने इस संबंध में हरभजन के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
हाईकोर्ट ने प्रतिवादियों को 24 जुलाई के लिए नोटिस जारी किया है। याचिका में हरभजन सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ रावण बनकर डांस करने पर चंडीगढ़ जिला अदालत में आपराधिक शिकायत दी गई है। कहा गया कि शिकायतकर्ताओं की धार्मिक भावनाओं को इससे ठेस पहुंची है।
शिकायत पर मजिस्ट्रेट ने उन्हें एक जुलाई को हाजिर होने के लिए तलब किया है। याचिका में कहा गया कि उन्होंने किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसा नहीं किया। फिर भी यदि किसी की भावनाओं को इससे ठेस पहुंची हो तो वे इसके लिए बिना शर्त माफी मांग चुके हैं। ऐसे में आपराधिक शिकायत को खारिज किया जाए।