यात्री नहीं मिले, हटिया स्पेशल रद्द
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


यात्री नहीं मिले, हटिया स्पेशल रद्द

रायपुर. बिलासपुर से हटिया के लिए शुरू की गई हटिया स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के रिजर्वेशन नहीं कराने के कारण ट्रेन रद्द कर दी गई। गर्मी में हटिया रूट की ओर बढ़ती वेटिंग के मद्देनजर इसे चलाने का निर्णय लिया गया था। रेलवे सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेन अब रायपुर या दुर्ग से हटिया के आगे तक चल सकती है। अफसरों ने मुताबिक यह पहली बार है कि कोई ट्रेन को रिजर्वेशन नहीं होने के कारण रद्द किया गया।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर-हटिया स्पेशल दुर्ग-रायपुर-हटिया स्पेशल ट्रेन की तर्ज पर शुरू की गई थी। रेलवे ने हफ्तेभर पहले इसकी घोषणा की थी। शुरुआत में तो इसमें एक भी बुकिंग नहीं हुई। मंगलवार को जब ट्रेन की चार्टिग की गई, तो इसकी बोगियों में 10 फीसदी भी रिजर्वेशन नहीं हुआ।

आगे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इसे रद्द करने का फैसला लिया। ट्रेन को अब बिलासपुर के बजाए रायपुर, दुर्ग या हटिया के आगे तक चलाने पर विचार किया जा रहा है। इसे किसी ऐसे दूसरे स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया जा सकता है, जहां जबर्दस्त वेटिंग है।

रेलवे के अफसरों का कहना है कि दुर्ग से हटिया के मध्य चलाई जा रही हटिया स्पेशल में भी उतनी भीड़ नहीं चल रही, लेकिन इसका फायदा रेलवे को जरूर हो रहा है। बिलासपुर-हटिया स्पेशल भी इसी रूट की ट्रेन थी, इस वजह से इसे यात्रियों का रिस्पांस नहीं मिला।

हालांकि इससे पहले भी कई स्पेशल ट्रेनें ऐसी चली हैं, जिनके शुरुआत के फेरे खाली-खाली रहे। बाद में इन ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद बन गई। शायद रेलवे को इस ट्रेन से ज्यादा उम्मीदें नहीं थी, इस वजह से इसे रद्द करने का फैसला लिया गया।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: