News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. मंडला का एक युवक बुधवार दोपहर अमलीडीह में परिचित युवती के घर फांसी के फंदे पर झूल गया। उसने घटना से पहले वहां जमकर हंगामा मचाया। अपनी दोनों हाथों की नसें काट डाली। उसकी इस हरकत से हड़बड़ाई महिला और उसका पति राजेंद्रनगर थाना पहुंचे। पेट्रोलिंग पार्टी के साथ वापस लौटे तब तक युवक उनके बेडरूम में फांसी लगा चुका था।
मृतक राजीव सेन (35) महाराजपुर मंडला का रहने वाला था। बताते हैं, वह शादीशुदा युवती से एकतरफा प्रेम करता था। उसने मंडला स्थित युवती के मायके में छेड़छाड़ की कोशिश थी, जिसकी रिपोर्ट वहां दर्ज कराई गई थी।
बुधवार दोपहर 2 बजे वह अमलीडीह में युवती के घर अचानक पहुंचा और प्रेम का इजहार शुरू कर दिया। युवती के पति ने काफी समझाने की कोशिश की पर इसका कोई असर नहीं हुआ। अचानक राजीव ने ब्लेड निकाली और दोनों हाथों की कलाईयों की नसें काट डाली। उसे लहूलुहान अवस्था में देखकर पति-पत्नी के होश उड़ गए। घर का दरवाजा खुला छोड़कर तत्काल थाने गए। पुलिस के साथ लौटे तो वह बेडरूम में पंखे पर गमछे का फंदा बनाकर झूल गया था। डा.की मौत का रहस्य बरकरार
रायपुर x जिला अस्पताल में निश्चेतना विशेषज्ञ डा. राम पांडे की मौत के 24 घंटे बाद भी रहस्य बरकरार है। पुलिस ने शोक में डूबे परिवार वालों से बुधवार को भी पूछताछ नहीं कर पाई। पोस्टर्माट के बाद दोपहर को शव परिजनों को सौंप दिया गया, लेकिन अभी इसकी रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि कल शाम को डा. पांडे देवपुरी गुरुद्वारे के पीछे वाली रोड में खड़ी अपनी कार में मृत पाए गए थे। पुलिस को खुदकुशी की आशंका है।