नक्सलियों ने उड़ाया टावर
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


नक्सलियों ने उड़ाया टावर

डोंगरगढ़. डोंगरगढ़ से आठ किमी दूर ग्राम देवकट्टा में मंगलवार मध्य रात्रि करीब दर्जनभर नक्सलियों ने एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर को बम से उड़ा दिया। नक्सलियों ने बिग सेंटर रूम, पावर प्लांट के दो एसी, बीटीएस बैटरी तथा फीडर लेवल सहित 80 मीटर आईएफ व 300 मीटर अर्थिग केबल को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है।

वहां केवल एक जेनरेटर ही सुरक्षित बचा है। वारदात को अंजाम देने से पहले वहां तैनात चौकीदार मनोज हटीले और उसके पिता को भगा दिया गया। नक्सलियों ने घटनास्थल पर परचे भी चिपकाएं हैं, जिनमें आंध्रप्रदेश में नक्सलियों से पुलिस की मुठभेड़ को फर्जी बताया गया है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि नक्सलियों ने मुख्य मार्ग से सटे इस टावर के कंट्रोल रूम में आग लगाई है। बुधवार सुबह 10 बजे तक वारदात की जानकारी पुलिस को नहीं थी, जबकि राजनांदगांव से कंपनी के टेक्निकल सुपरवाइजर लक्ष्मण देवांगन सुबह ६.१५ बजे देवकट्टा पहुंच गए थे।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे उन्हें टावर का कवरेज मिलना बंद हो गया था। कारण जानने वे बुधवार सुबह 6 बजे वहां पहुंच गए। जानकारी दी गई कि पिछले वर्ष अगस्त से टावर अस्तित्व में था।

वारदात के बाद दोपहर 12.30 बजे एसपी विनोद कुमार चौबे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक घटना के चार दिन पहले नक्सलियों ने कन्हारगांव के दो शराब कोचियों को भी धमकाया था। इधर एएसपी प्रखर पांडेय के अनुसार नक्सलियों ने टावर नहीं उड़ाया है, बल्कि आपरेटिंग रूम में आग लगाई है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: