रायगढ़.
इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए ली जाने वाली परीक्षा आईआईटी में रायगढ़ की होनहार छात्रा श्रुति अग्रवाल ने अपना दबदबा बनाते हुए अपने माता-पिता के साथ-साथ रायगढ़ शहर का भी नाम रोशन किया है।
आल इंडिया स्तर पर होने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आईआईटी में 6678 रैंक हासिल कर अपने इंजीनियर बनने के सपने को पंख देने वाली प्रतिभावान छात्रा श्रुति ने 12 वीं की परीक्षा में भी 89 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
वहीं 10 वीं में उसका परीक्षा फल 92 प्रतिशत था। अपने आप को भविष्य में साफ्टवेयर इंजीनियर या आईएएस के रूप में देखने की चाहत लिए श्रुति सुनहरे भविष्य के सपने संजो रही है।