बिसेन की भिंड यात्रा पर जांच
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


बिसेन की भिंड यात्रा पर जांच

भिंड. प्रदेश के पीएचई एवं सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन की 14 मई को हुई भिंड यात्रा पर राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर भिंड को पत्र भेजकर जांच के लिए कहा है। कलेक्टर ने जांच का काम एसडीएम भिंड को सौंपा है।

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने एक शिकायती पत्र के आधार पर भिंड के कलेक्टर को मंत्री गौरीशंकर बिसेन की भिंड यात्रा की जांच का निर्देश दिया है। शिकायती पत्र में वर्णित बिन्दुओं की जांच करवाई जाए एवं जांच प्रतिवेदन दो दिवस के अंदर भेजा जाए।

क्या कहा गया है शिकायत में

शिकायत में कहा गया है कि 14 मई को मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने भिंड में अधिकारियों की मीटिंग ली। इस मीटिंग के लिए अधिकारियों को दबाव देकर बुलाया गया जबकि आयोग के निर्देश थे कि निर्वाचन कार्य में व्यस्त अधिकारी इस तरह की किसी बैठक से दूर रहेंगें।

शिकायत में कहा गया है कि उक्त बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बुलाकर रखा गया था। उनके द्वारा आरोप-प्रत्यारोप लगवाए गए और चिन्हित करके अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कराई गई। शिकायत में मंत्री के उक्त कृत्य को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: