फरार चार बदमाशों की इंदौर व बारां में तलाश
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


फरार चार बदमाशों की इंदौर व बारां में तलाश

ग्वालियर. तेल व्यापारी सेवकराम खत्री हत्याकांड के फरार आरोपियों को पुलिस राजस्थान, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में तलाश कर रही है। पकड़े आरोपियों अनिल मिश्रा व कमल किशोर मोटवानी को पुलिस ने 30 मई तक की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बुधवार को पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया।

न्यायालय ने पूछताछ के लिए इन दोनों आरोपियों को 30 मई तक पुलिस रिमाण्ड पर सौंप दिया। हत्याकांड के फरार आरोपी दीनू पंडित, पंकज शर्मा, आकाश दीक्षित और विनोद चौहान की तलाश में पुलिस पार्टियां शिवपुरी, बारां, दतिया और इंदौर गई थीं, यहां संभावित ठिकानों पर इन बदमाशों को तलाशा गया। व्यापारी कमल किशोर के घर की तलाशी भी पुलिस ने बुधवार को ली।

इंदौर पुलिस भी ढूंढेगी क्लू

सेवकराम हत्याकांड के आरोपियों को तलाशने के लिए पुलिस द्वारा की गई मेहनत इंदौर पुलिस के काम आ सकती है। जिस तरह सेवकराम खत्री हत्याकांड में बदमाशों ने 315 बोर का कट्टा उपयोग किया और जिस स्टाइल से गोली चलाई, ठीक वही स्टाइल इंदौर के खजराना थानाक्षेत्र में हुई 58 लाख रुपए की बैंक डकैती में बदमाशों ने अपनाई थी। इस आधार पर इंदौर पुलिस खत्री हत्याकांड में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर सकती है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: