गुड़गांव में शॉपिंग फेस्टिवल दिसंबर से शुरू होगा
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


गुड़गांव में शॉपिंग फेस्टिवल दिसंबर से शुरू होगा

राजधानी हरियाणा. हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा 2010 में नई दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत आने वाले पर्यटकों के वास्ते इस वर्ष दिसंबर से गुड़गांव में एक शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी हरियाणा की पर्यटन राज्यमंत्री किरण चौधरी ने बुधवार को पिंजोर के यादवेन्द्रा गार्डन में नवीन नवीकरणीय रानी महल का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में दी।

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली द्वारा 2010 में राष्ट्रमण्डल खेलों को आयोजन किया जाएगा और गुड़गांव शॉपिंग फेस्टिवल के माध्यम से हम हरियाणा को अतंर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने में सक्षम होंगे। इस शोपिंग फेस्टिवल में हम विदेशी पर्यटकों के लिए हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और धरोहर प्रदर्शित करेंगे।

40 लाख रुपये की लागत से रानी महल और तीन कमरों का नवीनीकरण किया गया है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: